संदेश

मुगल इतिहास लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

"बाबर और राणा सांगा: निमंत्रण या नियति?"

चित्र
🏰 इतिहास की अदालत में: राणा सांगा और बाबर के बीच "निमंत्रण" का सच! 📜 एक तुलनात्मक विश्लेषण — बाबरनामा बनाम इतिहासकारों की दृष्टि से 🔖 श्रेणी: इतिहास | मुगलकालीन भारत | राजपूत इतिहास 🖋️ लेखक: रहमान ख़ान कायमखानी 📅 प्रकाशन तिथि:  28 May 20255 _______________________________________________________  "बाबर और राणा सांगा: निमंत्रण या नियति?  : एक ऐतिहासिक पुनरावलोकन " प्रस्तावना 16वीं शताब्दी का भारत एक अस्थिर, राजनीतिक रूप से खंडित और युद्धग्रस्त उपमहाद्वीप था। दिल्ली की सल्तनत अपनी अंतिम साँसे ले रही थी, अफगान शक्ति-संतुलन डगमगा चुका था और राजपूतों के भीतर नेतृत्व की लालसा तीव्र हो गई थी। इसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में दो शक्तिशाली सेनानायक एक निर्णायक टकराव की ओर बढ़ते हैं।  एक ओर थे मेदपाट के वीर क्षत्रिय राणा सांगा — मेवाड़ के राजा और समस्त राजपूत समाज की सामूहिक आकांक्षा का प्रतीक, और दूसरी ओर थे जहीरुद्दीन मोहम्मद बाबर — फ़रग़ना से आए एक मध्य एशियाई तैमूरी वंशज, जो भारत में एक स्थायी साम्राज्य की नींव रखने की महत्वाकांक्षा से प्रेरित था। इतिहासकारों, ल...